Tuesday, October 27, 2026
Homenewsउत्तराखंड बजट 2026-27 विकास को गति देने वाला: बीजेपी विधायक दीवान सिंह...

उत्तराखंड बजट 2026-27 विकास को गति देने वाला: बीजेपी विधायक दीवान सिंह बिष्ट

गैरसैंण (भराड़ीसैंण): उत्तराखंड के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर सियासत तेज हो गई है। जहां विपक्ष इस बजट को विकास से दूर बता रहा है, वहीं सत्ता पक्ष ने इसे राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

रामनगर से बीजेपी विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने धामी सरकार द्वारा पेश किए गए 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ रुपये के बजट को प्रदेश के लिए सकारात्मक और विकासोन्मुखी बताया। उनका कहना है कि इस बजट में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं शामिल की गई हैं।

दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि बजट में महिलाओं, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इससे प्रदेश में विकास की गति और तेज होगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का यह बजट केवल वर्तमान जरूरतों को ही नहीं बल्कि भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनके अनुसार, यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार का फोकस प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने और सामाजिक कल्याण योजनाओं को मजबूत करने पर है। इससे आने वाले समय में उत्तराखंड को नई दिशा मिलेगी।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments