Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandराहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा: 4 और 5 जून को अल्मोड़ा, पौड़ी...

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा: 4 और 5 जून को अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में करेंगे बड़े कार्यक्रम

रिपोर्ट: सचिन कुमार

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 4 और 5 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

गणेश गोदियाल के अनुसार राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर पूर्व सैनिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनके मुद्दों को सुनेंगे।

दौरे के दूसरे दिन यानी 5 जून की सुबह राहुल गांधी देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह संगठन को आगामी चुनावों के लिए दिशा-निर्देश देने के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून तीनों कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय इकाइयों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कांग्रेस का मानना है कि चुनावी वर्ष में राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। पार्टी इस दौरे के जरिए संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता और विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों की नजर भी राहुल गांधी के इस दौरे पर टिकी हुई है, क्योंकि इसे आगामी चुनावी तैयारियों और कांग्रेस की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments