ओखलकांडा वन रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी आयोजित, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नैनीताल जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र स्थित भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओखलकांडा वन रेंज मुख्यालय खनस्यू में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार जोशी ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी पूरी लगन और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे वन संरक्षण में सक्रिय सहयोग दें।

उन्होंने विशेष रूप से जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाना बेहद जरूरी है। उन्होंने इसे एक पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि इससे समाज और पर्यावरण दोनों को लाभ मिलता है।

गोष्ठी में “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर विस्तार से चर्चा की गई। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर सरपंच पश्यां गोपाल सिंह बिष्ट, वन दरोगा सुनील कुमार टम्टा, चंद्रशेखर जोशी, हेम चंद्र पटियाल, गणेश सिंह (सरपंच लूगड़), बची सिंह चिल्वाल, वन आरक्षी खीम चंद्र भट्ट, तेज राम, ललित सिंह, भौरियाल, अनिल कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, बीना जोशी, तरुण भट्ट, बालम सिंह शाही और नर्सरी वॉचर किशन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण तथा जंगलों की सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान; सियासत गरमाई

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...

रुद्रप्रयाग में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और जनगणना अभियान की विस्तृत जानकारी जारी

रिपोर्टर: कुलदीप राणा रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल...

धामी सरकार ने खोला दायित्वों का पिटारा, भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: लंबे समय से दायित्वों का इंतजार...