रिपोर्टर: ऐजाज हुसैन
लोकेशन: पंतनगर/लालकुआं, उत्तराखंड
पंतनगर स्थित गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 37वां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
छात्रों को दी बधाई, बताया गर्व का क्षण
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस प्रेरणादायक अवसर पर युवाओं से संवाद करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और समर्पण से मिली सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्रियों के वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह भारत के कृषि इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियों का उत्सव भी है। यह वह समय है जब हम अतीत से सीख लेकर भविष्य के लिए नए संकल्प लेते हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान को सराहा
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों और परिवार के सहयोग के बिना कोई भी उपलब्धि संभव नहीं है।
1384 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने जानकारी दी कि इस दीक्षांत समारोह में कुल 1384 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 721 छात्र और 664 छात्राएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने आम की एक नई किस्म विकसित की है, जिसका नाम “सिंदूर” रखा गया है, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित है। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में गणेश जोशी, अजय भट्ट, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल ने की शिरकत…..
Date:


