नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 5 श्रद्धालुओं की मौत

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सेनेटोरियम–रातीघाट बायपास रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भवाली क्षेत्र के ढैला गांव के समीप एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले हुआ, जहां कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया। स्थानीय पुलिस, SDRF, SSB और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है। पुलिस और SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा समेत पुलिस और SDRF की टीमें मौजूद रहीं और राहत कार्यों की निगरानी करती रहीं।

फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी ने उत्तराखंड के लिए तेज की रेल विस्तार की पहल, रेल मंत्री से की अहम मुलाकात

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित...

स्वास्थ्य सेवाएं, दिव्यांगों को उपकरण और मौके पर हुआ जनसमस्याओं का समाधान

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड सरकार के "सेवा, सुशासन, समर्पण: जन-जन...