रुड़की में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बवाल, बिजली विभाग और ग्रामीण आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Date:

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के पनियाला चंदापुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। मामला उस समय और बढ़ गया जब विभाग ने बकाया बिजली बिल का हवाला देते हुए एक उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण गंग नहर कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान के तहत पहुंची थी। इसी दौरान एक घर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया गया। विभाग का कहना है कि संबंधित उपभोक्ता पर करीब 11 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। बकाया राशि जमा नहीं होने के कारण नियमानुसार उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

वहीं, घर में मौजूद एक युवती ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध शुरू हो गया।

दूसरी ओर, बिजली विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने विभागीय टीम के साथ अभद्रता की और डंडों से हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

घटना के बाद ग्रामीण गंग नहर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

बिजली विभाग की ओर से एसडीओ पंकज गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान विभागीय टीम के साथ अभद्रता की गई और मारपीट का प्रयास किया गया। वहीं, युवती ने भी विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: 4.39 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर, मंत्री रेखा आर्या ने किया DBT

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना...

सितारगंज में सेवा, सुशासन एवं समर्पण शिविर का आयोजन, मौके पर सुनी गईं लोगों की समस्याएं

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित सितारगंज के महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर...

अनुशासनहीनता से पार्टी को नुकसान, लेकिन भाजपा भी इससे अछूती नहीं: सूर्यकांत धस्माना

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की हाल ही में...