Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandविकासनगर में यूपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ युवक गिरफ्तार.....

विकासनगर में यूपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ युवक गिरफ्तार…..

विकासनगर
उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामला विकासनगर क्षेत्र का है, जहां देर रात पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।

चेकिंग में पकड़ा गया आरोपी

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वेदांश चौक के पास एक स्कॉर्पियो (UP-11-DA-0025) को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार अमित थापा निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के कब्जे से .22 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई।

बिना अनुमति सीमा पार लाना पड़ा भारी

जांच में सामने आया कि उक्त रिवॉल्वर का लाइसेंस सहारनपुर क्षेत्र के लिए मान्य था, लेकिन आरोपी बिना वैध अनुमति के उसे उत्तराखंड सीमा में लेकर घूम रहा था। साथ ही वह अपने 6-7 साथियों के साथ मौजूद था और विकासनगर आने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सका।

आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने मौके पर ही रिवॉल्वर को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया और अन्य साथियों का सत्यापन कर कार्रवाई की गई।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments