देहरादून में बदला मौसम का मिजाज: काले बादलों से छाया अंधेरा, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Date:

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन के समय भी शाम जैसा माहौल नजर आया। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को ठंडक का एहसास कराया, वहीं कई इलाकों में बारिश की संभावना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में मौसम परिवर्तन का पूर्वानुमान जारी किया था। इसके अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन (थंडरस्टॉर्म) की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है।

राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष जनपदों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

12 साल बाद रामनगर में दिखी उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, वन्यजीव विशेषज्ञों में खुशी की लहर

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल उत्तराखंड के रामनगर वन क्षेत्र से एक...

नैनीताल में भगत सिंह कोश्यारी का भव्य सम्मान, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अविस्मरणीय योगदान को किया नमन

नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आयोजित...

देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को...

रुड़की में ‘सहारा’ नर्सिंग होम की शुरुआत, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गरीबों को मिलेगा सहारा

रिपोर्टर: अरशद हुसैनरुड़की: मंगलौर के लंढोरा रोड स्थित सहारा...