Thursday, October 29, 2026
HomeUttarakhandरामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, कुछ ही पलों में...

रामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, कुछ ही पलों में बना आग का गोला

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल
रामनगर के कोसी नदी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां उपखनिज लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रैक्टर आग के गोले में बदल गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना कोसी नदी के कठियापुल गेट के पास हुई। ट्रैक्टर नदी से उपखनिज लेकर गुजर रहा था, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह अर्जुन मॉडल का ट्रैक्टर था, जिसका नंबर 2919 बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

घटना के दौरान आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। ट्रैक्टर से उठती तेज लपटों और धुएं के कारण मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। हालात इतने गंभीर थे कि कोई भी व्यक्ति ट्रैक्टर के पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका और सभी लोग दूर से ही इस घटना को देखते रहे।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर किस तरह धू-धू कर जल रहा है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े नजर आ रहे हैं।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments