रिपोर्ट: ललित जोशी
उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गोविंद बल्लभ पंत मूर्ति मल्लीताल के समीप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति और महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया।
भाजपा का आरोप
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां नारी शक्ति को आगे बढ़ने से रोकने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी महिलाओं के सम्मान के प्रति गंभीर नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
महिलाओं की भी भागीदारी
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कांग्रेस के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।
नैनीताल में हुआ यह प्रदर्शन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा बन गया है। आने वाले समय में इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।


