उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवित्र चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों और सभी सनातन धर्मावलंबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दें।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस पावन यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सभी श्रद्धालु सक्रिय सहयोग करें, ताकि हिमालय की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य सुरक्षित रह सके।
मुख्यमंत्री ने प्रभु से प्रार्थना की कि यह यात्रा सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति लेकर आए।


