चारधाम यात्रा शुरू, 19.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। अब 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

राज्य के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी दी कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख 50 हजार से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंत्री ने बताया कि यमुनोत्री धाम तक पहुंचने वाली सड़क के शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से भी चर्चा की गई है, ताकि यात्रा मार्ग पूरी तरह सुगम बनाया जा सके।

सतपाल महाराज ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा को अधिक व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए चारों धामों में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और परिवहन शामिल हैं।

सरकार का लक्ष्य है कि इस बार आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चारधाम यात्रा 2026: ऋषिकेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस ने तेज की तैयारियां

रिपोर्ट: सागर रस्तोगीआगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस...

मसूरी में सियासी घमासान तेज: मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंहआरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी, बयानबाजी से गरमाई...