वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरा के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट

Date:

देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत आगाज हो चुका है। यात्रा के चौथे दिन बुधवार सुबह 8 बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के साथ खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया, जिसके बाद मुख्य पुजारी, रावल और हक-हकूकधारियों ने पूजा-अर्चना शुरू की।

भव्य सजावट और पुष्पवर्षा
कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। वहीं सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा भी की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पहले ही दिन 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है।

सीएम की मौजूदगी, पहली पूजा
इस विशेष अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम में मौजूद रहे। परंपरा के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा-अर्चना की।

नियमों में सख्ती
इस बार यात्रा के दौरान नियमों को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। मंदिर समिति ने स्पष्ट किया है कि मुख्य मंदिर परिसर से 50-60 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

  • फोटोग्राफी के लिए अलग स्थान निर्धारित
  • मंदिर परिसर में रील, फोटो और वीडियो पूरी तरह प्रतिबंधित

विशेष पूजा-अर्चना जारी
कपाट खुलने के बाद मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग और हक-हकूकधारियों ने मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना और वेद पाठ शुरू कर दिया है।

श्रद्धालुओं को मिलेगा भस्म प्रसाद
परंपरा के अनुसार, कपाट बंद करने से पहले केदारनाथ ज्योतिर्लिंग पर लगी भस्म को हटाया जाएगा और यही भस्म श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी। पूजा की पूरी प्रक्रिया के बाद ही आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू होंगे।

आस्था का महासंगम
“हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच केदारनाथ धाम में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस पावन अवसर के साक्षी बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डीएसबी परिसर में एंटी-ड्रग रैली, कुलपति बोले—“नशा इंसान के लिए अभिशाप”

रिपोर्ट: ललित जोशीनैनीताल: सरोवर नगरी के डीएसबी परिसर में...

केदारनाथ धाम में पूजा के बाद सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून/केदारनाथ: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के...

2027 मिशन में नई एंट्री: लोक जनशक्ति पार्टी ने उत्तराखंड में बढ़ाए कदम

रिपोर्टर: प्रदीप जसपुर: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने पर पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

केदारनाथ/देहरादून: बाबा केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ...