अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य नईम प्रधान का विद्युत कार्यालय घेराव

Date:

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज राजपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य नईम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ जसपुर-भगवन्तपुर रोड स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय का घेराव किया।

बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक की जा रही बिजली कटौती से आमजन खासे परेशान हैं। इसी के विरोध में नईम प्रधान अपने समर्थकों के साथ बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की की गैरमौजूदगी में उनके प्रतिनिधि को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बिजली कटौती तुरंत बंद करने की मांग की गई।

मीडिया से बातचीत में नईम प्रधान ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले दो से चार दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे दोबारा कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच इस तरह की अघोषित कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और प्रशासन को जल्द समाधान करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सितारगंज में 24वें दिन भी जारी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का धरना, मानदेय बढ़ाने की मांग तेज

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित सितारगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, सेविकाओं और मिनी...

चारधाम यात्रा की तैयारियों का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की तैयारियों को...

खटीमा में RTE दाखिलों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच के आदेश

रिपोर्टर: सुभाष चंद खटीमा में शिक्षा के अधिकार (RTE) के...