रुड़की में ठेली लगाने को लेकर विवाद बना हिंसक, फायरिंग में युवक गंभीर घायल

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन

रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के लाठरदेवा गांव में दुकान के बाहर ठेली लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर फायरिंग तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन जल्द ही मामला बिगड़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मुशीर नाम के युवक ने गुस्से में आकर आकिब पर गोली चला दी। गोली लगने से आकिब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद घायल आकिब को परिजन तुरंत रुड़की के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर एजाज ने बताया कि 26 वर्षीय आकिब के पैर में गंभीर चोट के निशान थे। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को...

देहरादून मौसम अपडेट: 28 अप्रैल से बदलेगा मिजाज, बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों...

श्रीनगर-खिर्सू रोड पर बड़ा हादसा टला: खाई में गिरे वाहन, 8 लोग घायल, समय रहते रेस्क्यू

रिपोर्ट: भगवान सिंहपौड़ी गढ़वाल जिले के कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र...