श्रीनगर-खिर्सू रोड पर बड़ा हादसा टला: खाई में गिरे वाहन, 8 लोग घायल, समय रहते रेस्क्यू

Date:

रिपोर्ट: भगवान सिंह
पौड़ी गढ़वाल जिले के कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर एक बाइक और मैक्स वाहन की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में कुल 8 लोग घायल हो गए, जिनमें मैक्स वाहन में सवार 7 लोग और एक मोटरसाइकिल सवार शामिल है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना ग्वाड़ और खिर्सू के बीच हुई। सूचना मिलते ही खिर्सू चौकी से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गए।

घायलों की पहचान गगन सिंह (75), सतेश्वरी देवी (50), संगीता देवी (23), अंजू (24), मंगल सिंह (32), गुड्डी देवी (55), गौतम सिंह (26) निवासी पैठाणी और गजेन्द्र सिंह (42) निवासी पाबौ के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

पुलिस का कहना है कि समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को...

देहरादून मौसम अपडेट: 28 अप्रैल से बदलेगा मिजाज, बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों...

देहरादून में आज विशेष विधानसभा सत्र, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर होगी अहम चर्चा

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज एक...