देहरादून में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्साह, तैयारियां तेज

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी देहरादून में उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरे को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी पार्टी का फोकस बढ़ेगा।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा है। उन्होंने कहा कि इस दौरे को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। देवभूमि में आकर वे आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, जिससे कार्यकर्ताओं में नई प्रेरणा का संचार होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देहरादून शहर में भी इस दौरे को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है और विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अवैध धर्मांतरण के खिलाफ विहिप और बजरंग दल का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

रिपोर्ट: सुभाष चंद उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण...

बढ़ती गर्मी से राहत, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन रहेगा सुहावना मौसम

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों...

लालकुआं के टांडा रेंज में जंगली हाथी का कहर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर: ऐजाज हुसैन लालकुआं क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना...