जन आरोग्य महाकुंभ 2026: हल्द्वानी में होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मैक्स दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

Date:

रिपोर्टर: पंकज सक्सेना

हल्द्वानी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ी पहल की जा रही है। यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में 2 मई 2026 को “जन आरोग्य महाकुंभ 2026” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पूरी तरह से निशुल्क होगा, जिसमें विभिन्न गंभीर बीमारियों की जांच और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

इस स्वास्थ्य महाकुंभ का आयोजन यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और समाजसेवी मनोज पाठक के तत्वाधान में किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना है।

किन-किन बीमारियों की होगी जांच?

शिविर में देश के प्रतिष्ठित अस्पताल मैक्स दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। यहां हृदय रोग, कैंसर, स्त्री रोग, हड्डी रोग और सामान्य चिकित्सकीय परामर्श (फिजिशियन) जैसी कई बीमारियों की निशुल्क जांच और सलाह दी जाएगी।

मरीजों के लिए विशेष सुविधा

स्कूल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। करीब 30 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए स्कूल की बसों से आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रशासन से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है।

समय और स्थान

यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित होगा।

स्कूल के प्रबंधक सुशील जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में इस तरह का यह पहला बड़ा प्रयास है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मंगलौर में तालाब की नपाई: हाई कोर्ट के आदेश पर दिनभर चला प्रशासनिक अभियान

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में हाई...

मसूरी में ‘बुद्धि शुद्धि यज्ञ’ का आयोजन: पटरी व्यापारियों के समर्थन में उठी आवाज

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी में रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 16 पेटी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूटकांड का आरोपी ढेर, थाना प्रभारी घायल

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और...