उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: 20 दिनों में 100% परीक्षा परिणाम घोषित

Date:

रिपोर्टर: पंकज सक्सेना

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित कर इतिहास रच दिया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चांद लोन ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल 2026 को परीक्षाएं संपन्न होने के बाद मात्र 20 दिनों के भीतर, यानी 30 अप्रैल 2026 तक, 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार हासिल हुई है।

उन्होंने बताया कि इस तेज और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर वरिष्ठ शिक्षकों की एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने कुल 289 अतिरिक्त मूल्यांकन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया। वर्तमान में विश्वविद्यालय की कुल 323 परीक्षाओं के परिणाम पूरी तरह घोषित किए जा चुके हैं।

इसके अलावा, विश्वविद्यालय लगातार शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय बना हुआ है। 17 अप्रैल 2026 को आयोजित पहले कार्यक्रम में करीब 175 शिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 115 ऑफलाइन और शेष ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। वहीं, 26 अप्रैल 2026 को आयोजित दूसरे कार्यक्रम में लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 40 ऑफलाइन और 80 ऑनलाइन शामिल रहे।

कुलपति ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के लिए निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत हजारों किताबें मुफ्त वितरित की जा रही हैं।

साथ ही, विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कई स्थायी पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है और चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने की तैयारी है।

कार्यक्रम की सफलता पर कुलपति ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क का परिणाम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मंगलौर में तालाब की नपाई: हाई कोर्ट के आदेश पर दिनभर चला प्रशासनिक अभियान

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में हाई...

मसूरी में ‘बुद्धि शुद्धि यज्ञ’ का आयोजन: पटरी व्यापारियों के समर्थन में उठी आवाज

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी में रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 16 पेटी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूटकांड का आरोपी ढेर, थाना प्रभारी घायल

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और...