लंढोर बाजार पार्किंग को ठेके पर देने का विरोध, अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Date:

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

मसूरी के लंढोर बाजार क्षेत्र में स्थित कार पार्किंग को ठेके पर देने के प्रस्ताव का स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

ज्ञापन में बताया गया कि लंढोर बाजार में पहले से ही जाम की समस्या बनी रहती है। यह पार्किंग स्थानीय निवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जहां वे अपने वाहन खड़े करते हैं। ऐसे में यदि पार्किंग को ठेके पर दिया जाता है, तो स्थानीय लोगों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा और कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने को मजबूर होंगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और बिगड़ सकती है।

स्थानीय निवासी दानिश ने बताया कि इससे पहले भी पार्किंग को ठेके पर देने का प्रस्ताव लाया गया था, जिसका क्षेत्रवासियों ने कड़ा विरोध किया था और अंततः वह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी नगर पालिका इस दिशा में कदम उठाती है, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, स्थानीय व्यापारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि पार्किंग का निर्माण क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि इस पार्किंग की आधी जमीन नगर पालिका और आधी सनातन धर्म स्कूल की है। निर्माण के समय यह आश्वासन दिया गया था कि यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए होगी और उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अब इसे ठेके पर देने का प्रस्ताव पूरी तरह से गलत है और इसका विरोध किया जाएगा।

इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि प्रस्ताव को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मंगलौर में तालाब की नपाई: हाई कोर्ट के आदेश पर दिनभर चला प्रशासनिक अभियान

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में हाई...

मसूरी में ‘बुद्धि शुद्धि यज्ञ’ का आयोजन: पटरी व्यापारियों के समर्थन में उठी आवाज

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी में रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 16 पेटी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूटकांड का आरोपी ढेर, थाना प्रभारी घायल

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और...