नीम करौली धाम पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, देश की खुशहाली और शांति के लिए की प्रार्थना

Date:

रिपोर्टर: ललित जोशी

देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर देश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पावन धाम में आकर उन्हें अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

ओम बिरला ने बाबा नीम करौली महाराज से देश की खुशहाली और सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि कैंची धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और यहां का वातावरण मन को गहराई तक प्रभावित करता है और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है।

इस अवसर पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

लोकसभा अध्यक्ष इन दिनों नैनीताल दौरे पर हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न रमणीक स्थलों का भ्रमण किया। इसी क्रम में वे कैंची धाम पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की।

ओम बिरला ने कहा कि हिमालय की सुरम्य वादियों में स्थित यह धाम साधना और भक्ति का अद्भुत केंद्र है। यहां का शांत वातावरण और आध्यात्मिक स्पंदन हर व्यक्ति को भीतर से जोड़ने का कार्य करता है।

उन्होंने बालाजी महाराज से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख का संचार हो तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांवड़ व्यवस्था युवाओं और सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला…….

उत्तराखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो...

2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का आशीर्वाद, रेखा आर्या ने लिया आशीर्वचन…

देहरादून/हरिद्वार: वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की...