ऋषिकेश में छात्र गर्व इचपिलानी ने रचा सफलता का इतिहास, 94.4% अंक हासिल कर बढ़ाया स्कूल का मान

Date:

संवाददाता: सागर रस्तोगी

आईसीएसई परीक्षा परिणाम 2026 में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में मुनि की रेती स्थित ओंकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल के कक्षा 10 के छात्र गर्व इचपिलानी ने 94.4% अंक प्राप्त कर स्कूल में पांचवां स्थान हासिल किया है।

गर्व की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। जैसे ही यह परिणाम सामने आया, स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने उनके घर पहुंचकर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और परिजनों को भी शुभकामनाएं दीं।

परिवार ने भी बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसे मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

खास बातचीत में गर्व इचपिलानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

गर्व ने यह भी बताया कि उन्होंने मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए किया और रोजाना स्कूल से आने के बाद 4 से 5 घंटे नियमित अध्ययन पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे उन्हें यह सफलता मिली।

उनकी इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में मई दिवस पर विशाल रैली, मजदूरों ने उठाई अपनी मांगें

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मई दिवस के अवसर पर मसूरी...

मसूरी के जौनपुर ब्लॉक में नागराज मेले की धूम, भक्तों पर अवतरित हुए देवता

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी के निकट जौनपुर ब्लॉक के...

ऋषिकेश में वीकेंड पर भारी ट्रैफिक जाम: मिनटों का सफर घंटों में तब्दील

रिपोर्टर: सागर रस्तोगी तीर्थ नगरी ऋषिकेश में वीकेंड और...

‘प्लास्टिक से पुण्य’ अभियान लॉन्च, चारधाम यात्रा बनेगी स्वच्छता और आस्था का प्रतीक

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में चारधाम यात्रा को स्वच्छ,...