रुड़की से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंगलौर कोतवाली के ठीक सामने एक सड़क हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग एक दर्जन महिलाएं सवार थीं, जो हरचंद क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कई महिलाएं घायल हो गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया।
फिलहाल, घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


