रिपोर्टर: अरशद हुसैन
रुड़की में आस्था और जनसेवा का अनोखा संगम देखने को मिला, जब उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खाटू श्याम धाम के लिए 20 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के मंडावली स्थित हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय से आयोजित किया गया।
इस मौके पर करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह मंगलौर क्षेत्र की जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और आगे भी इसी तरह सेवा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को खाटू श्याम के दर्शन कराने का उनका संकल्प है, जिसके तहत अब तक हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने करतार सिंह भड़ाना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवाभावी और दयालु व्यक्ति बहुत कम मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मंगलौर की जनता के लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें करतार सिंह भड़ाना जैसे जनसेवक का साथ मिला है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता और जनसेवा का भी संदेश देता नजर आया।


