फिल्म स्टार हेमंत पांडेय ने भारत-चीन व्यापार बहाली पर जताई खुशी

Date:

उत्तराखंड के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हेमंत पांडेय ने भारत-चीन के बीच पुनः व्यावसायिक गतिविधियों की शुरुआत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र और राज्य के लिए एक बड़ी और सकारात्मक शुरुआत बताया है।

हेमंत पांडेय ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग व्यापारिक गतिविधियों के पुनः शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब इस फैसले से युवाओं को रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और पलायन पर भी रोक लगने की उम्मीद है।

हेमंत पांडेय ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस पहल से पिथौरागढ़ सहित पूरे उत्तराखंड को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में चोरी, फायरिंग और दुष्कर्म समेत 4 बड़े मामलों का खुलासा

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए...

रुड़की में कांग्रेस नेता का केंद्र सरकार पर हमला, किसानों और आम जनता के मुद्दों को उठाया

रिपोर्टर: अरशद हुसैन कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और...

वायरल पत्र पर विधायक अरविंद पांडे की सफाई, बताया पूरी तरह फर्जी

रिपोर्टर: सचिन कुमार गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे...

उत्तराखंड के 400 मदरसों को जिला स्तर पर लेनी होगी संबद्धता, कैबिनेट का बड़ा फैसला

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मदरसों को...