केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा जारी, पुलिस कर रही व्यवस्थाएं सुदृढ़

Date:

उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में इस समय लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। कठिन मौसम परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है और बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

तेज बर्फबारी के बीच यात्रियों की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस बल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर व्यवस्थित रूप से दर्शन करवा रहे हैं, जिससे भीड़ नियंत्रण और यात्रा संचालन सुचारू रूप से चल रहा है।

बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं और ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों का उत्साह बना हुआ है। कठिन परिस्थितियों में भी जवान अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यात्रा को सुरक्षित और सरल बनाने में जुटे हुए हैं।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान गर्म कपड़े, बरसाती, जैकेट और आवश्यक दवाइयां अपने साथ अवश्य रखें, ताकि मौसम की चुनौतियों से बचाव किया जा सके।

रुद्रप्रयाग पुलिस और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में यातायात व्यवस्था सख्त: नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर भारी जुर्माना तय

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह पर्यटन सीजन को देखते हुए मसूरी...

बंगाल जीत पर मसूरी में जश्न: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग मनाया उत्सव

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा...

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ समारोह धूमधाम से संपन्न

संवाददाता: सागर रस्तोगी श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश कैंपस...

पर्यटक वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल में रविवार को एक दर्दनाक...