बंगाल जीत पर मसूरी में जश्न: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग मनाया उत्सव

Date:

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मसूरी में जोरदार जश्न देखने को मिला। भाजपा मसूरी मंडल की ओर से माल रोड पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जीत का उत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे लेकर सड़क पर उतरे और जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और उत्साह साझा किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा पर कई आरोप लगाए गए थे, लेकिन जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में “गुंडाराज” समाप्त होगा और राज्य अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। जोशी ने कहा कि जो लोग मानते थे कि “मोदी मैजिक” खत्म हो गया है, उन्हें इस चुनाव परिणाम ने करारा जवाब दिया है।

प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा ने विकास के मुद्दों पर जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनता ने भाजपा का साथ दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा दोबारा जताया है।

इस मौके पर पूरे मसूरी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में यातायात व्यवस्था सख्त: नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर भारी जुर्माना तय

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह पर्यटन सीजन को देखते हुए मसूरी...