बदला मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

Date:

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।

कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

येलो अलर्ट जारी

देहरादून समेत कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

तापमान में गिरावट की संभावना

अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में आई इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा का गढ़वाल दौरा 6 मई से, तैयारियों का लेंगी जायजा

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों...

पांच राज्यों में जीत पर भाजपा का बड़ा दावा, “देश का हर कोना होगा भगवा”

रिपोर्टर: सचिन कुमार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के...

बीएससी छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, इलाके में शोक की लहर

रिपोर्टर: ललित जोशी नैनीताल के हनुमान मंदिर स्टाफ हाउस के...

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

रिपोर्टर: अरशद हुसैन पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भारतीय...