पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 निरीक्षकों के तबादले

Date:

उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में जिले में तैनात 10 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार राजेश पांडे को एंटी ट्रैफिक से हटाकर कोतवाली जसपुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजेंद्र सिंह डांगी को जसपुर से स्थानांतरित कर डीसीआरबी भेजा गया है।

भूपेंद्र बुजवाल को गदरपुर, संजय पाठक को नानकमत्ता और धीरेन्द्र कुमार को कुंडा कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विक्रम सिंह राठौर को आईटीआई थाने का प्रभारी बनाया गया है।

रवि सैनी को किच्छा और प्रकाश दानू को रुद्रपुर कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मनोज रतूड़ी को एंटी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंजू पांडे को एएचटीयू में तैनात किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, नालों की सफाई न होने से बढ़ी परेशानी

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंहमसूरी में मानसून आने से पहले ही...

ऋषिकेश में भाजपा सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन, चम्पावत घटना पर फूटा गुस्सा

संवाददाता: सागर रस्तोगीचम्पावत में नाबालिग बालिका के साथ कथित...

चारधाम यात्रा पर जा रहे टेंपो ट्रैवलर को यूनियन ने रोका, सड़क पर जमकर हुआ विवाद

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के श्यामपुर नटराज बाईपास मार्ग पर...

चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 28 लाख के पार पहुंचे पंजीकरण

रिपोर्टर: सचिन कुमार उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में...