Friday, November 6, 2026
HomeUttarakhandलैंसडाउन चौक पर आरटीओ की छापेमारी, अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त...

लैंसडाउन चौक पर आरटीओ की छापेमारी, अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून के व्यस्ततम लैंसडाउन चौक पर बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने टीम के साथ औचक छापेमारी कर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

अवैध पार्किंग और वन-वे उल्लंघन पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान कई वाहन नो-पार्किंग जोन में खड़े पाए गए, जबकि कुछ वाहन वन-वे नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत दिशा में खड़े थे। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरटीओ टीम ने 5 से 6 वाहनों के चालान काटे।

कार्रवाई के दायरे में मैक्स, सिटी बस और मैजिक ऑटो जैसे सार्वजनिक परिवहन वाहन भी शामिल रहे, जो नियमों की अनदेखी कर रहे थे।

ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सख्ती

लैंसडाउन चौक पर अक्सर लगने वाले जाम को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध पार्किंग और नियमों के उल्लंघन के कारण यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

ट्रांसपोर्ट यूनियनों को सख्त चेतावनी

आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने ट्रांसपोर्ट यूनियनों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। साथ ही, संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किए जा सकते हैं।

शहर को जाम मुक्त बनाने का लक्ष्य

परिवहन विभाग का उद्देश्य देहरादून की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुचारू बनाना है। इसके लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।


- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments