शोध और नवाचार को मिलेगी नई दिशा, जीबी पंत विश्वविद्यालय को बनाया जाएगा रिसर्च आधारित संस्थान

Date:

रिपोर्टर: ऐजाज हुसैन

गोबिन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुलपति प्रोफेसर शिवेंद्र कुमार कश्यप ने विश्वविद्यालय की भावी प्राथमिकताओं और विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को एक मजबूत शोध उन्मुख संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में ऐसे रिसर्च प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा, जो सीधे किसानों और उद्योगों की जरूरतों से जुड़े हों। उनका कहना था कि कृषि और तकनीकी क्षेत्र में शोध की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और विश्वविद्यालय का लक्ष्य देश के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि लैंड ग्रांट पैटर्न पर आधारित यह विश्वविद्यालय शिक्षण, शोध और प्रसार—तीनों क्षेत्रों को समान रूप से मजबूत करेगा। इसके लिए एक प्रभावी और आधुनिक इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा, जिसमें नवाचार, प्रेरणा और समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रोफेसर कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी और व्यावहारिक शोध कार्यों पर विशेष फोकस करेगा, ताकि शोध का लाभ सीधे कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक पहुंच सके।

इस अवसर पर निदेशक संचार डॉ जे पी जायसवाल तथा सहायक निदेशक संचार डॉ अर्पिता शर्मा कांडपाल भी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

संवाददाता: सचिन कुमार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...