ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता, 773 ग्राम अवैध चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Date:

विकासनगर। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 773 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, डाकपत्थर बैराज से गैस गोदाम की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 773 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अपूर्व थापा पुत्र नवीन थापा निवासी लक्ष्मणपुर, विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 140/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अवैध रूप से नशा बेचने का काम करता था। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी डाकपत्थर उ.नि. संदीप पंवार, कांस्टेबल मनवीर भण्डारी और कांस्टेबल पदम सिंह सहित कोतवाली विकासनगर की टीम शामिल रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्वर्गाश्रम जोंक नगर पंचायत पर करोड़ों के घपले का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का दावा, दस्तावेज दिखाकर लगाए...

ऋषिकेश में चैकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

चोरी की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस...

केदारनाथ यात्रा से लौटते वक्त लापता हुई प्रज्ञा, 6 दिन बाद बिहार से सकुशल बरामद

ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई थी नवविवाहिता केदारनाथ...

चारधाम यात्रा के बीच मंगलौर में भीषण जाम, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

रुड़की। चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचते ही रुड़की...