किचन से करियर तक: शेफ भूपेंद्र रावत ने ग्राफिक एरा के छात्रों को सिखाए ‘हिमालयी जायके’ के ग्लोबल मंत्र

Date:

रिपोर्टर – ऐजाज हुसैन
Graphic Era Hill University के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग द्वारा परिसर में एक विशेष पाक कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भूपेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में हिस्सा लिया।

लाइव कुकिंग डेमो बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शेफ भूपेंद्र सिंह रावत का लाइव कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन रहा। उन्होंने पारंपरिक हिमालयी व्यंजनों को आधुनिक प्लेटिंग और ग्लोबल प्रजेंटेशन के साथ पेश कर छात्रों को पाक कला की नई तकनीकों से रूबरू कराया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आज के दौर में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि प्रस्तुति और डिजिटल कंटेंट भी किसी व्यंजन को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को ‘कंटेंट क्रिएशन’ और ‘सस्टेनेबल कुकिंग’ के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उद्योग जगत के अनुभव से छात्रों को मिला मार्गदर्शन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एम.सी. लोहानी ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग जगत के विशेषज्ञों से व्यावहारिक अनुभव भी दिलाना है।

उन्होंने कहा,
“शेफ भूपेंद्र सिंह रावत के साथ यह सहयोग हमारे छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है। हिमालयी व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए नवाचार और उद्यमिता बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करते हैं और छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।”

हिमालयी व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

कार्यक्रम में छात्रों ने पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की आधुनिक प्रस्तुति को करीब से समझा। साथ ही यह भी सीखा कि कैसे स्थानीय स्वाद और संस्कृति को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से वैश्विक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।

इस आयोजन ने छात्रों को पाक कला, ब्रांडिंग, कंटेंट क्रिएशन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझने का अवसर प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अरशद हुसैन रुड़की में हरिद्वार पुलिस को बड़ी...

हरिद्वार में STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

रिपोर्टर – अरशद हुसैनउत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के...