बिजली बिल से जुड़ा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दी बड़ी राहत

Date:

रिपोर्ट- ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों समेत पूरे उत्तराखंड के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्पष्ट किया है कि बिजली बिल के माध्यम से स्ट्रीट लाइट या किसी अन्य नागरिक सुविधा के नाम पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि नगर निकायों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा जरूर चल रही है, लेकिन इसका बोझ आम जनता पर नहीं डाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में बिजली बिल के साथ अतिरिक्त शुल्क जोड़ने की जो बातें सामने आ रही थीं, उन पर सरकार ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि जनता से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली नहीं होगी।

इस संबंध में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है और किसी भी स्थिति में नागरिकों पर आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा।

इस घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है। कई लोगों का कहना है कि यदि बिजली से जुड़ा कोई अतिरिक्त शुल्क लागू किया जाता तो यह आम जनता के लिए आर्थिक बोझ बन सकता था, लेकिन सरकार के इस फैसले से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

मंत्री कैड़ा के इस बयान के बाद क्षेत्र में इसे एक सकारात्मक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है और लोगों ने सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में आरटीओ का रात्रि अभियान तेज, 32 वाहनों के चालान, 11 गाड़ियां सीज

देहरादून: पर्यटन सीजन और शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक...

डोईवाला में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

रिपोर्टर- रितिक अग्रवाल डोईवाला: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Aam...