रुड़की में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: होटल संचालकों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 5 गिरफ्तार

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन

रुड़की: भगवानपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामूली विवाद के बाद होटल संचालकों और उनके साथियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 मई को बहबलपुर से लव्वा गांव जाने वाले रास्ते पर नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गृह मंत्रालय के NETGRID पोर्टल पर शव की फोटो अपलोड की। पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों को उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश भेजा गया। काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान सहारनपुर निवासी 23 वर्षीय कलीम के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 120 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक काली क्रेटा कार संदिग्ध दिखाई दी। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस होटल धरोहर तक पहुंची, जहां से पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि कलीम और उसका भाई कामिल रोजगार की तलाश में भगवानपुर आए थे। रात में दोनों खाना खाने के लिए होटल धरोहर पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर होटल संचालकों से विवाद हो गया। आरोप है कि होटल में मौजूद युवकों ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट के दौरान कामिल किसी तरह मौके से भाग निकला, लेकिन कलीम को आरोपियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को काली क्रेटा कार की डिग्गी में डालकर लव्वा गांव के नदी किनारे फेंक आए।

पुलिस ने इस मामले में सौरभ चौहान, अंकित कुमार, हर्ष, अनमोल सैनी और विशाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल डंडे, मृतक का मोबाइल फोन और क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में करेंगे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, CM धामी ने कसा तंज

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

देहरादून में बारिश बनी आफत, विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, प्रशासन अलर्ट

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...

रामनगर में हाथियों की दस्तक से थमी रफ्तार, आक्रामक हाथी ने तोड़ा सड़क का साइन बोर्ड

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल रामनगर के सीतावनी रोड पर शनिवार...

23 मुकदमों वाला मोस्ट वांटेड वन अपराधी लखविंदर गिरफ्तार, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की...