रिपोर्ट: ललित जोशी
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का आयोजन आगामी 25 मई से बार सभागार में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला बार एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू (एडवोकेट) और अध्यक्ष Arun Singh Bisht ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई थी और सभी स्लॉट पहले ही भर चुके हैं। अब टूर्नामेंट के मैच फिक्स्चर तैयार किए जा रहे हैं ताकि सभी मुकाबले समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जा सकें।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता नॉक-आउट आधार पर आयोजित होगी, जिसमें सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियों में मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच प्रतिदिन न्यायिक कार्य समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से शुरू होंगे।
टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय, भाईचारे और तनावमुक्त वातावरण को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वहीं, बार एसोसिएशन के सचिव Sanjay Suyal ने सभी अधिवक्ताओं से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने की अपील की।


