रुड़की में नई सीओ ओशिन जोशी ने संभाला कार्यभार, नशे और अपराध पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

रुड़की में नई सीओ के रूप में Oshin Joshi ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

सीओ ओशिन जोशी ने कहा कि क्षेत्र में ड्रग्स माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

महिला सुरक्षा को लेकर भी नई सीओ ने विशेष फोकस की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही सीओ ओशिन जोशी ने आम जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस कार्यालय हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।

नई सीओ के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

12 साल बाद रामनगर में दिखी उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, वन्यजीव विशेषज्ञों में खुशी की लहर

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल उत्तराखंड के रामनगर वन क्षेत्र से एक...

नैनीताल में भगत सिंह कोश्यारी का भव्य सम्मान, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अविस्मरणीय योगदान को किया नमन

नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आयोजित...

देहरादून में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को...

रुड़की में ‘सहारा’ नर्सिंग होम की शुरुआत, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गरीबों को मिलेगा सहारा

रिपोर्टर: अरशद हुसैनरुड़की: मंगलौर के लंढोरा रोड स्थित सहारा...