भीमताल में नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह आयोजित, महिलाओं की उपलब्धियों को किया गया सम्मानित

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह में महिलाओं की प्रतिभा, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “आपकी उड़ान हमारा गौरव” रहा, जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

समारोह में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज और राष्ट्र निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण है तथा बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज को सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा मातृशक्ति का सम्मान करती है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं और ऐसे आयोजन हर क्षेत्र में होने चाहिए।

इस कार्यक्रम का आयोजन माइंड पावर यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया, जिसमें महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और स्कूली बच्चों ने भी सहभागिता की। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में नई पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भीषण गर्मी में लंढौरा बेहाल, नगर पंचायत के वाटर कूलर बने शोपीस

Roorkee के लंढौरा कस्बे में भीषण गर्मी के बीच...

सितारगंज पुलिस की बड़ी सफलता, मध्य प्रदेश से बरामद किया गायब मोबाइल

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित Sitarganj कोतवाली पुलिस ने सक्रियता और तकनीकी...

उत्तराखंड में लू का अलर्ट: अगले 2-3 दिन मैदानी जिलों में बढ़ेगी गर्मी, 28 मई से बदल सकता है मौसम

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में भीषण गर्मी का असर लगातार...