भाजपा नेता डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जन्मदिन, 2027 चुनाव को लेकर दिए संकेत

Date:

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

भाजपा नेता डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने आज झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

इस मौके पर डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि वह झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना था कि आज तक क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने गंभीर प्रयास नहीं किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का समर्थन मिलने पर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. हर्ष कुमार दौलत द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श उपलब्ध कराया गया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून के बीच भी सुरक्षा पर सरकार का फोकस, यात्रियों के लिए हर जरूरी व्यवस्था के निर्देश

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा...

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ विशेष रेल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु हुए रवाना

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

देहरादून आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट कराने वालों पर कसेगा शिकंजा

रिपोर्टर: सचिन कुमारदेहरादून: उत्तराखंड परिवहन विभाग ने वाहन फिटनेस...

रुड़की में चलते-चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह एक इलेक्ट्रिक...