नैनीताल में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट 2026 का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Date:

सरोवर नगरी नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का मंगलवार को जिला बार हॉल में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अधिवक्ताओं, खिलाड़ियों और दर्शकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल और द्वितीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।

प्रतियोगिता के पहले दिन सिंगल्स और डबल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

सिंगल्स वर्ग के पहले मुकाबले में संजय सुयाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रामसिंह रौतेला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मुकाबले में चंद्रप्रकाश ने पूरन बिष्ट को पराजित कर अगले चरण में अपनी जगह पक्की की।

डबल्स वर्ग में शनी-शादाब की जोड़ी ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा अरुण अधिकारी और अंकित की जोड़ी ने भी दमदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को हराकर अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित की।

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। वहीं बार एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की भी मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related