रिपोर्ट: सचिन कुमार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहली बार उत्तराखंड दौरा होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दौरे को लेकर भाजपा मुख्यालय को सजाने और कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह दौरा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
महेंद्र भट्ट के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज करेंगे और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। इसके अलावा वे नगर निगम और नगर पालिका स्तर के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरे के माध्यम से पार्टी नेतृत्व यह जानने और परखने का प्रयास करेगा कि उत्तराखंड में भाजपा संगठन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कितनी तैयार है।
प्रदेश भाजपा संगठन इस दौरे को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और संगठन को और मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रहा है।


