सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड बना मिसाल, सीएम धामी ने सौर जागरूकता स्मारिका का किया विमोचन

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्ट एण्ड वॉटर द्वारा तैयार की गई सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने इस योजना के तहत उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का प्रारंभिक लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल कर लिया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि निर्धारित संयंत्रों के लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है और पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड आज देश के शीर्ष राज्यों की श्रेणी में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान सौर ऊर्जा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से कांग्रेस के तीखे सवाल

हरिद्वार: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार को हुए...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा आज से, संगठन और चुनावी रणनीति पर फोकस

रिपोर्टर: सचिन कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...