रुड़की-दल्लावाला नई बस सेवा शुरू, प्रदीप बत्रा और उमेश कुमार ने दिखाई हरी झंडी…

Date:

रुड़की
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात देते हुए रुड़की से दल्लावाला के बीच नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

यह नई बस सेवा रुड़की और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। लंबे समय से स्थानीय लोग इस रूट पर बस सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री मौजूद रहे। इस मौके पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा पहुंचाना है, ताकि हर क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन मिल सके।

वहीं विधायक उमेश कुमार ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से रुड़की से दल्लावाला के बीच स्थित ढंढेरा, लंढोरा और रुड़की-लक्सर मार्ग से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

नई बस सेवा के शुरू होने से दल्लावाला, रुड़की और आसपास के गांवों के लोगों को रोजमर्रा की यात्रा में काफी राहत मिलेगी।

बस को हरी झंडी दिखाने के बाद विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा स्वयं बस में सवार हुए और मिलिट्री चौराहे तक एक साथ यात्रा की। इस दौरान उनके समर्थक भी बस में मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related