रुड़की के मंडावली में संत समागम, देशभर के महामंडलेश्वरों का हुआ भव्य स्वागत

Date:

मंडावली में जुटे देशभर के महामंडलेश्वर

रुड़की क्षेत्र के मंडावली गांव में रविवार को आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण देखने को मिला, जब देशभर के संत-महामंडलेश्वर एक विशेष महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कमलेश गिरि महाराज के पट्टाभिषेक के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। यह आयोजन हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता कर्तार सिंह भड़ाना के मंडावली स्थित कैंप कार्यालय में संपन्न हुआ।

संतों के सान्निध्य में मनाया गया महोत्सव

महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों और महामंडलेश्वरों ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों, आशीर्वचनों और संत सम्मेलन के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान संत समाज ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर अपने विचार भी रखे।

करतार सिंह भड़ाना ने किया संतों का सम्मान

कार्यक्रम में पहुंचे सभी संत-महामंडलेश्वरों का स्वागत फूल-मालाओं और सम्मान पट्टों के साथ किया गया। इस अवसर पर करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि देश के विभिन्न हिस्सों से संत समाज के प्रतिनिधि उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है और ऐसे आयोजन आध्यात्मिक चेतना को मजबूत बनाते हैं।

धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश

कार्यक्रम में उपस्थित संतों ने समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता भी बताई।महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

संत समाज के प्रति जताया आभार

कर्तार सिंह भड़ाना ने सभी संतों और महामंडलेश्वरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य किसी भी व्यक्ति और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर करें कार्य, अधिकारियों को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की दो टूक

रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। भीमताल ब्लॉक सभागार में आयोजित जनसंवाद...

राहुल गांधी के मसूरी दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह, स्वागत की तैयारियां पूरी

राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार मसूरी लोकसभा में...

ऊधम सिंह नगर की बेटी बनी उत्तराखंड पीसीएस टॉपर, जसमीत कौर ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

रिपोर्टर: रंजीत सिंह उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 के परिणाम...