मानसून से पहले सभी वार्डों में एंटी-लार्वा छिड़काव, नगर निगम ने शुरू की तैयारी

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून: मानसून सीजन के आगमन से पहले राजधानी देहरादून में डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव का अभियान चलाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि फॉगिंग अभियान की शुरुआत पहले ही 1 अप्रैल से कर दी गई थी। अब मानसून को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को और तेज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देहरादून के सभी 100 वार्डों में ट्रैक्टरों के माध्यम से नियमित रूप से एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मानसून से पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियान की रणनीति को और मजबूत बनाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य मच्छरों के लार्वा को खत्म कर डेंगू जैसी बीमारियों के खतरे को कम करना है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान की औपचारिक शुरुआत कल से की जाएगी और सभी वार्डों में लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य संकट उत्पन्न न हो।

नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऊधम सिंह नगर की बेटी बनी उत्तराखंड पीसीएस टॉपर, जसमीत कौर ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

रिपोर्टर: रंजीत सिंह उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 के परिणाम...

IRDT सभागार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, राज्य स्तरीय जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में की शिरकत

IRDT सभागार में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित...

रामनगर में सड़क हादसा: पाटकोट मार्ग पर बाइक और जिप्सी की टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

रिपोर्टर: आसिफ इक़बाल रामनगर के सीताबनी-पाटकोट मार्ग पर एक...