ऊधम सिंह नगर की बेटी बनी उत्तराखंड पीसीएस टॉपर, जसमीत कौर ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

Date:

रिपोर्टर: रंजीत सिंह

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 के परिणाम में ऊधम सिंह नगर की बेटी जसमीत कौर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। किच्छा क्षेत्र के ग्राम रामेश्वरपुर से संबंध रखने वाली जसमीत ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

जसमीत कौर की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा 2021 में सफलता हासिल कर समाज कल्याण अधिकारी का पद प्राप्त किया था। अब दूसरे प्रयास में प्रदेश टॉपर बनकर उन्होंने युवाओं के लिए नई प्रेरणा पेश की है।

जसमीत कौर वर्तमान में ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने वर्ष 2020-21 में पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की थी और पहले प्रयास में 52वीं रैंक हासिल कर समाज कल्याण विभाग में अधिकारी बनी थीं।

सरकारी सेवा में रहते हुए भी जसमीत ने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने लगातार पढ़ाई जारी रखी और दूसरे प्रयास में उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त कर नई मिसाल कायम कर दी। उनकी इस उपलब्धि के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और परिवार में खुशी का माहौल है।

जसमीत कौर के पिता जसवंत सिंह पाहवा, जो पेशे से व्यापारी हैं, ने बताया कि उन्होंने कभी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया और हमेशा अपने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बेटी की इस उपलब्धि ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

वर्तमान में जसमीत कौर बागेश्वर जिले में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत को दिया। साथ ही युवाओं को संदेश दिया कि अगर लक्ष्य तय हो और मेहनत लगातार जारी रहे, तो सफलता जरूर मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैंची धाम-भवाली में ट्रैफिक प्लान तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, एक दर्जन दोपहिया वाहन सीज

पर्यटन सीजन में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल।...

जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर करें कार्य, अधिकारियों को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की दो टूक

रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। भीमताल ब्लॉक सभागार में आयोजित जनसंवाद...

राहुल गांधी के मसूरी दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह, स्वागत की तैयारियां पूरी

राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार मसूरी लोकसभा में...