पौड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, डीएम स्वाति भदौरिया ने दिया हरित संदेश

Date:

रिपोर्टर: भगवान सिंह

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी में वन विभाग के तत्वावधान में व्यापक स्तर पर जागरूकता और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पौड़ी के टेका मार्ग पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

डीएम स्वाति भदौरिया ने लोगों से अपने घरों, खेतों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और बेहतर पर्यावरण का आधार बनता है। उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में पर्यावरण जागरूकता और वृक्षारोपण से जुड़े कार्यक्रम आगामी हरेला पर्व तक लगातार चलाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और हरित क्षेत्र को बढ़ाना है।

डीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जन अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरहद के प्रहरी से पर्यावरण प्रहरी तक: वृक्षारोपण से बदलती सोच की प्रेरक पहल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप सभी सम्मानित...

रुड़की में किसानों की मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, मुफ्त बिजली-पानी की उठी मांग

रिपोर्टर: अरशद हुसैन रुड़की में किसान मजदूर संगठन सोसायटी...

देहरादून में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक...