नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, देशभर की 49 टीमें ले रहीं हिस्सा

Date:

रिपोर्टर: ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने फीता काटकर और हॉकी स्टिक से गेंद पर शॉट लगाकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले तल्लीताल रोडवेज स्टेशन से डीएसए मैदान तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया।

इस शोभायात्रा में नैनीताल का गौरव बढ़ाने वाले ओलंपियन राजेंद्र रावत, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट और ललित शाह को विशेष रूप से सुसज्जित वाहन में सम्मानपूर्वक शामिल किया गया। माल रोड से गुजरती इस आकर्षक यात्रा का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पुलिस बैंड, पारंपरिक छोलिया नृत्य दल, महिला समूह और सांस्कृतिक टीमें शामिल रहीं। रंग-बिरंगी झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे शहर में खेल और संस्कृति का अनोखा संगम प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि दीपक रावत ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बड़ा अवसर देती हैं। डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने जानकारी दी कि इस 100वें संस्करण में देश के विभिन्न राज्यों से 49 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हॉकी खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रुद्रपुर और आगरा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, डीएसए उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह सहित कई जनप्रतिनिधि, खेल अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक...

स्ट्रीट लाइट को लेकर नगर निगम में हंगामा, कांग्रेस पार्षदों ने कार्यालय में जड़ा ताला

नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज कांग्रेस पार्षदों...

कैंची धाम-भवाली में ट्रैफिक प्लान तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, एक दर्जन दोपहिया वाहन सीज

पर्यटन सीजन में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल।...