गैरसैंण बजट सत्र में हंगामा: धारचूला मामले पर विपक्ष का प्रदर्शन, विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित

Date:

देहरादून/गैरसैंण उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में जारी है। सत्र के दूसरे दिन वन, सिंचाई समेत कई जनसरोकार से जुड़े मुद्दे विधायकों द्वारा सदन में उठाए गए। इन मुद्दों पर संबंधित विभागों के मंत्रियों ने जवाब देते हुए स्थिति स्पष्ट की।

हालांकि दोपहर के भोजन अवकाश के बाद शुरू हुई कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। करीब शाम 4 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, धारचूला से विधायक हरीश धामी ने एक विवादित मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि धारचूला क्षेत्र में नेपाली मूल की एक महिला को ब्लॉक प्रमुख बनाए जाने के मामले में जांच होने के बावजूद सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

इस मुद्दे को लेकर विधायक हरीश धामी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और विरोध जताते हुए सदन के वेल में पहुंच गए। उनके समर्थन में अन्य कांग्रेस विधायक भी वेल में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

लगातार हंगामे और विपक्षी विधायकों के शांत न होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही शाम 5:15 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

निर्धारित समय के बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तब भी विपक्षी विधायक वेल में पहुंच गए और विरोध जारी रखा। इसके चलते सदन की कार्यवाही फिर से बाधित हो गई।

बजट सत्र के दौरान इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। फिलहाल विधानसभा की कार्यवाही के दौरान उठे इस विवाद ने राज्य की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के विकास को मिलेगा बजट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दो नई बसों की घोषणा

श्रीनगर में स्थित हेमवती नंदन श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय...

एमडीडीए फ्लैट्स में पुलिस का सत्यापन अभियान, 15 मकान मालिकों पर ₹1.5 लाख का जुर्माना

देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...