प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले सुरेश राठौड़, जांच में निर्दोष साबित होने का जताया भरोसा…

Date:

हरिद्वार

अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े विवादों के बीच भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया। प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों और राजनीतिक भविष्य को लेकर खुलकर बात की।

सुरेश राठौड़ ने दावा किया कि उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामलों को अदालत द्वारा खारिज किया जा चुका है, जबकि अन्य मामलों में भी उन्हें विश्वास है कि जांच पूरी होने के बाद वे निर्दोष साबित होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सत्य सामने आने पर सभी आरोप निराधार साबित होंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान राठौड़ ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी किसी ऑडियो या वीडियो के माध्यम से पार्टी के किसी नेता के खिलाफ कोई आपत्तिजनक या गलत बयानबाजी नहीं की है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

पूर्व विधायक ने आगामी चुनावों को लेकर भी अपनी राजनीतिक सक्रियता के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि वे चुनावी राजनीति के लिए पूरी तरह तैयार हैं और यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वे चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं।

गौरतलब है कि सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा कथित तौर पर कई ऑडियो सार्वजनिक किए जाने के बाद भाजपा ने सुरेश राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

फिलहाल सुरेश राठौड़ अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए जांच प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पुलिस चौकी के सामने फेंकी गई ऑटोमेटिक पिस्टल, थार सवार संदिग्ध युवक फरार…

रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर की आदर्श कॉलोनी में उस समय हड़कंप...

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जलभराव वाले 61 संवेदनशील स्थलों पर होगा विशेष फोकस…

देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन...

हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन में बोले डॉ. प्रवीण तोगड़िया, जनसंख्या असंतुलन और अवैध घुसपैठ पर जताई चिंता…

देहरादून | सचिन कुमार देहरादून में आयोजित हिन्दू स्वाभिमान सम्मेलन...